Anant chaturdashi 2023: आज है अनंत चौदस, जानें भगवान श्री विष्णु की पूजा कब और कैसे करें

Sep 28, 2023 - 09:33
Updated: 3 years ago
0 26
Anant chaturdashi 2023: आज है अनंत चौदस, जानें भगवान श्री विष्णु की पूजा कब और कैसे करें

हिंदू धर्म में गणपति को शुभता और सौभाग्य का देवता माना जाता है, जिनकी पूजा आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी अनंत चौदस को समाप्त होने जा रही है। इस दिन गणपति के भक्त अपने आराध्य देव को इस कामना के साथ विदाई देते हैं कि वह अगले साल फिर से उनके घर आएंगे और उनके जीवन को खुशियों से भर देंगे। हिंदू मान्यता के अनुसार जिस तरह गणपति को अपने घर में विराजमान करने का नियम है, उसी तरह गणपति को विदाई देने या उनका विसर्जन करने के भी महत्वपूर्ण नियम हैं। आइए जानते हैं गणपति विसर्जन से जुड़े नियम और सही विधि।

गणपति का विसर्जन कैसे करें

गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए सबसे पहले स्नान-ध्यान करके तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए और उसके बाद साफ कपड़े पहनकर जिस स्थान पर बप्पा विराजमान हैं उस स्थान को साफ-सुथरा करके पवित्र करना चाहिए। इसके बाद गणपति को गंगाजल से स्नान कराएं और इसके बाद उन्हें तिलक, फूल, फल, मोदक, दूर्वा आदि चढ़ाएं।इसके बाद गणपति बप्पा के सामने दीपक जलाएं और उनकी आरती करें और पूजा में हुई गलती के लिए माफी मांगें और अपने जीवन में शुभता की कामना करें। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बप्पा को किसी पवित्र स्थान या जल तीर्थ पर विसर्जित कर दें। 

Read Also: Ganesh Visarjan 2023 Muhurat: गणेश विसर्जन के 4 सबसे शुभ मुहूर्त, जानें बप्पा को विदा करने के सही विधि-मंत्र

गणपति विसर्जन के नियम

  1. हिंदू मान्यता के अनुसार, गणपति का विसर्जन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।
  2. गणेश विसर्जन के दिन भूलकर भी काले कपड़े न पहनें।
  3. गणपति की पूजा में चढ़ाई गई सभी पूजन सामग्री को गणपति के साथ विसर्जित कर दें।
  4. अगर आपने गणपति को नारियल चढ़ाया है तो उसे कभी भी फोड़ें नहीं बल्कि साबूत ही जल तीर्थ में प्रवाहित कर दें।
  5. गणपति की मूर्ति को किसी जल तीर्थ में न बहाएं, बल्कि सम्मानपूर्वक जल में प्रवाहित कर दें।
  6. गणपति की मूर्ति विसर्जित करते समय गहरे पानी में न जाएं।
  7. विसर्जन के बाद गणपति की मूर्ति को ऐसे स्थान पर विसर्जित करें जहां किसी का पैर न पड़े।
  8. अगर आपकी मूर्ति छोटी है तो उसे घर के किसी टब में विसर्जित करने के बाद उसका जल और मिट्टी किसी गमले या पार्क के पौधे में डाल सकते हैं।

Also Read: Top 10+ Best Mahatma Gandhi (Gandhi Ji) HD Images | Mahatma Gandhi Ji Photos

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User