धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

Aug 04, 2025 - 20:58
0 7
धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

block-350 block-350

धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद। नगर में विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। नंदी सेना के माध्यम से निकाली गयी कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से खानपुर, चाँदपुर, कादरी गेट होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पंहुची| जहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया| कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगहकांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई।

पांचाल घाट से गंगा जल लेकर कांवडियां जैसे शहर में की सीमा में प्रवेश किया तो सांसद मुकेश राजपूत, सरदार तोषित प्रीत सिंह नें पुष्प वर्षा की| लोगों ने अबीर गुलालउड़ाकर उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। बाबा सत्यगिरी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विशाल दुबे, धीरज पाण्डेय, क्रांति पाठक, नन्हे पंडित, शशांक शेखर सभासद,नवनीत कनौजिया, सौरभ दीक्षित, कुलदीप गुप्ता, मोहित खन्ना, अभय सिंह, विश्व नाथ राजपूत आदि रहे| पांचाल घाट से छिबरामऊ जाकर चढ़ाई कांवड़ रविवार सुबह कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से शुरू हुई| जिसके बाद यात्रा सेट्रल जेल चौराहा, बघार, जहानगंज, छिबरामऊ, होते हुए अकबरपुर पंहुची और शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया।

 यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गयी| जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन हुआ| शिव गोपाल वर्मा, प्रमोद द्विवेदी भोले, इन्द्रेश कुमार, राजेश,सर्वेश वर्मा, रमाकांत शर्मा, राहुल, प्रमोद,अमन, आकाश, सचिन, राजू, अनिल, प्रभात, सुभास, नरेंद्र, बृज गोपाल, ललित, जोगन, संजू आदि रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User