Kasganj news जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टीमर में बैठ कर व्यवस्थाओं को परखा।

Aug 02, 2025 - 05:24
0 5
Kasganj news जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टीमर में बैठ कर व्यवस्थाओं को परखा।

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बारिश को देखते हुए लहरा घाट का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टीमर में बैठ कर व्यवस्थाओं को परखा।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ बारिश को देखते हुए विकास खण्ड सोरों क्षेत्र में स्थित लहरा घाट पर पहुंच कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत निर्देश दिये कि श्रद्वालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाये। किनारों पर गहरे पानी के आसपास बैरीकेटिंग और खतरे के निशान अवश्य लगाये जायें। नावों, गोताखोरों व सुरक्षा बल के साथ ही सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाये जायें। घाटों पर विशेष सतर्कता रखी जाये, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टीमर में बैठ कर व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने घाटों के आसपास तक पहुंचने के रास्ते के समतलीकरण कार्य को चैक करते हुये कहा कि रास्ते में कहीं कंकड़ पत्थर रोड़े आदि नहीं होना चाहिये। कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाये। दुकानें गंगा तट से पीछे हट कर लगाई जायें, जिससे जलस्तर बढ़ने पर उन्हें कोई नुकसान न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिये गंगा घाटों पर फ्लड यूनिट, वॉच टावर, रूट डायवर्जन, बैरीकेटिंग, फूड सेफ्टी, वाहन पार्किंग, विद्युत, साफ सफाई, पेयजल, चेंजिग रूम, यातायात, वाहनों की पार्किंग सहित समस्त व्यवस्थायें बनाये रखें। महिलाओं के लिये कांवड़ यात्रा रूट में अस्थायी शौचालय तथा घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, उपजिलाधिकारी कासगंज संजीव कुमार, सीओ तथा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User