सहायक उपकरणों की निःशुल्क सेवाओं के लिए 75वां प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र (पीएमडीके) का राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ मे उद्घाटन

Jul 15, 2025 - 19:55
0 5
सहायक उपकरणों की निःशुल्क सेवाओं के लिए 75वां प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र (पीएमडीके) का राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ मे उद्घाटन

सहायक उपकरणों की निःशुल्क सेवाओं के लिए 75वां प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र (पीएमडीके) का राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ मे उद्घाटन

 बदायूँ, उत्तर प्रदेश । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत देश के 75वें प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र का उद्घाटन आज राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश में माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा द्वारा किया गया। बदायूं में इस केन्द्र की स्थापना से क्षेत्र के दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों को अब स्थानीय स्तर पर ही सहायक उपकरणों की सुविधा सहायता प्राप्त होगी । प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर सहायक उपकरणों की जांच, मूल्यांकन, परामर्श, वितरण एवं अनुवर्ती सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है।

इन केन्द्रों की स्थापना मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से की जा रही है। यह केन्द्र विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सरकार की एडिप योजना तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, दृष्टि बाधित हेतु सुगम्य केन, छड़ी, वॉकर, कमोड चेयर, नी-ब्रेस , LS बेल्ट, केलिपर्स, श्रवण मूल्यांकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यह केन्द्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। ज्ञात हो की वर्तमान में देशभर में 74 प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र कार्यरत हैं और इस 75वें केन्द्र की स्थापना के साथ यह संख्या एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर चुकी है। अब तक 1.40 लाख से अधिक लाभार्थियों को 179.15 लाख रुपयेमूल्य के सहायक उपकरणों का वितरण किया जा चुका है। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए।

 इन पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को एलिम्को द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग आयोजित परीक्षण शिविरों मेचिन्हित किया गया जिसमे कुल 277 लाभार्थी है जिसमे 70 दिव्यांगजन तथा 207 बुजुर्ग नागरिकों को 1327 सहायक उपकरण वितरित किये जाएंगे जिनकी लागत 31.89 लाख रुपये है। कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिगण, तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ एलिम्को के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User