आरा मशीन पर छापा मारने गए वन दरोगा पर हमला, पीट कर घायल किया

Aug 03, 2025 - 19:08
0 35
आरा मशीन पर छापा मारने गए वन दरोगा पर हमला, पीट कर घायल किया

block-350 block-350

आरा मशीन पर छापा मारने गए वन दरोगा पर हमला, पीट कर घायल किया

मैनपुरी (अजय किशोर) शहर कोतवाली क्षेत्र के शीतला देवी मंदिर के पास एक आरा मशीन पर निरीक्षण के लिए गए वन दरोगा राजेश कुमार पर आरा मशीन संचालक शहजाद और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा राजेश घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल दरोगा को मेडिकल जांच के लिए भेजा। यह घटना तब हुई जब वन दरोगा राजेश को नीम जैसी लकड़ियों के अवैध कटान की सूचना मिली थी। जब वह जांच के लिए मोहम्मद शहजाद की आरा मशीन पर पहुंचे, तो संचालक और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया।

इस घटना के बाद, वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरा मशीन को सील कर दिया है। वन दरोगा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरा मशीन संचालक शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा, पुलिस ने आरा मशीन के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहजाद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User