विद्युत विजलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप

Aug 02, 2025 - 20:15
0 15
विद्युत विजलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप

block-350 block-350

विद्युत विजलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप,

कायमगंज /फर्रुखाबाद तीन घरों में पकड़ी चोरी, दो में मिली अनियमितता, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कायमगंज में आज सुबह विद्युत विजलेंस टीम ने एसडीओ विनोद कन्नौजिया के निर्देशन में छापा मारा। नगर के मुख्य बाजार में विजलेंस टीम को सुबह 6 बजे सीढ़ी लगाकर चेकिंग करते देख लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने तीन घरों में चोरी पकड़ी जबकि दो में अनियमितता पाई गई।

एसडीओ विनोद कन्नौजिया, जेई जावेद अहमद व स्थानीय कर्मचारियों के साथ विजलेंस प्रभारी रणवीर सिंह, उप निरीक्षक अफजाल खां, जेई राजेश कुमार ने बजरिया मोहल्ले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने प्रद्युम्न कुमार जैन, प्रदीप कुमार रस्तोगी व प्रवीन कुमार रस्तोगी के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जेई जावेद अहमद ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुराग और सुमित गुप्ता के घरों में घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली का उपयोग करने की अनियमितता पाई गई है। उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User