शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया, सुबह इस हाल में खटिया पर पड़ी मिली युवती

Jul 19, 2025 - 08:44
0 260
शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया, सुबह इस हाल में खटिया पर पड़ी मिली युवती

block-350 block-350

देश मे इन दिनों हर शहर में क्राइम के मामले काफी बढ़ गए हैं. छोटे-छोटे मतभेद भी मर्डर का रुप ले रहे हैं. कोटा में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. युवती का शव उसके घर के बगल में रहने वाले युवक की छत से बरामद किया गया। युवती रात को अपने कमरे में सोई थी लेकिन अगली सुबह घरवालों को नहीं मिली. कुछ देर बाद बगल की छत पर युवती का शव होने की खबर सामने आई।

बताया जा रहा है कि उसे बेहद निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा गया. युवती के शव पर कई निशान पाए गए हैं, खासकर गर्दन के पास. ऐसे में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है. परिजनों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बगल में ही शैतान सिंह नाम का युवक रहता था. उसकी बातचीत युवती से होती थी लेकिन युवती उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी. कुछ समय पहले युवती की सगाई हुई थी और उसकी शादी होने वाली थी. सगाई के बाद युवती ने अपने होने वाले पति से बातचीत शुरू कर दी और शैतान सिंह से कम बातें होने लगी. इस कारण शैतान सिंह खुन्नस में था।

शैतान सिंह के घर की छत से युवती का शव मिलने की वजह से पुलिस भी अभी उसे ही मुख्य आरोपी मान रही है. साथ ही युवती के कमरे से मिली चिट्ठी भी इसी और इशारा कर रही है. शैतान सिंह ने ही युवती को रात के समय छत बुलाया था. इसके बाद शायद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User