UP : शाहजहांपुर में बेरहम पिता ने बंदूक से बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Jul 15, 2025 - 08:30
0 30
UP : शाहजहांपुर में बेरहम पिता ने बंदूक से बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

block-350 block-350

यूपी के शाहजहांपुर में बेरहम पिता ने बंदूक से बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के निजामगंज मोहल्ले में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी,जब घर में जाकर देखा तो बेटा हर्षवर्धन गोली लगने से खून से लतपत जमीन पर पड़ा था। बेटे हर्षवर्धन की गोली लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गोली की सूचना मिलते ही सीओ तिलहर और कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पिता को मय बंदूक के मौके से ही पकड़ लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घरेलू विवाद के चलते घर के अंदर ही पिता ने अपने बेटे हर्षवर्धन को अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली मार दी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User