सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण

Aug 03, 2025 - 18:56
0 29
सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण

block-350 block-350

सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण

मैनपुरी ( अजय किशोर) भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव मंछना में एक जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा ने जिलाधिकारी से की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में मिश्रा ने बताया कि गाटा संख्या 523 में स्थित जूनियर हाईस्कूल मंछना के नाम पर राजस्व अभिलेखों में जमीन दर्ज है।

आरोप है कि इस जमीन पर नगला केल निवासी सियाराम अवैध रूप से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। राममोहन मिश्रा ने लेखपाल और ग्राम प्रधान सियाराम पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पहले तहसील दिवस में भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भूमाफियाओं से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User