फिरोजाबाद में ट्रक के टूल बॉक्स से 1.20 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Aug 03, 2025 - 10:34
0 12
फिरोजाबाद में ट्रक के टूल बॉक्स से 1.20 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद में ट्रक के टूल बॉक्स से 1.20 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आगरा जोन और थाना रसूलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा गया है। टीम ने बिहार से हरियाणा ले जाया जा रहा 1.20 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसे ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि माल भेजने और खरीदने वाले मुख्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, डोडा पोस्त बिहार के गया जिले से ट्रक में छिपाकर हरियाणा के पलवल ले जाया जा रहा था। एएनटीएफ टीम को सिरसागंज के कठफोरी टोल के पास ट्रक के आने की सूचना मिली।

 इसके बाद एएनटीएफ आगरा के सीओ उमेश पंवार, निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा, थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आसफाबाद के पास ट्रक को रोककर जांच की तो टूल बॉक्स में छिपाकर रखी गई पांच बोरियों में डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस ट्रक से हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र के डाडका निवासी मुसलम और बिहार गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के हरनाही गांव निवासी बलराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ट्रक, 12 टन कार्बन के पैकेट, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार मुसलम, फरार आरोपी असलम का सगा भाई है, जबकि बलराम का भतीजा ज्ञानी भी इस तस्करी गिरोह का हिस्सा है। चारों मिलकर यह अवैध व्यापार चला रहे थे। बिहार से ज्ञानी सस्ते दामों पर डोडा पोस्त खरीदता था और बलराम व मुसलम की मदद से उसे हरियाणा भेजता था, जहां असलम उसे फुटकर में ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और इस अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User