शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Feb 8, 2026 - 21:03
 0  0
शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन:   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के सुअवसर पर हिन्दू सम्मेलन में फरुखाबाद (भीष्म नगर) की भगतसिंह नगर बस्ती में बजरिया फील्ड शिव मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।मंच पर मुख्य अतिथियों का सम्मान कर माल्यार्पण किया गया मंच पर मुख्य वक्ता श्री विशम्भर दयाल मिश्रा, हरिओम त्रिवेदी,रामनिवास गुप्ता,श्रीमती सुधा वर्मा,आजाद वर्मा,व जयेसिका सक्सेना पुत्री राजीव कुमार सक्सेना को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने आज की विसम परिस्थितियों में भारतीय सभ्यता,संस्कृति, वेषभूषा,एवं पारिवारिक सदभाव बढ़ाकर जो सामाजिक परिवर्तन है।

पांच प्रमुख परिवर्तन है प्रमुख रूप से बताया गया 1-सामाजिक समरसता,2-कुटुम्ब प्रभुदन,3- पर्यावरण संरक्षण,4- स्वकाबोध,5- नागरिक कर्तव्यो का पालन सहित अपनी प्राचीन संस्कृति को अपनाने पर बल दिया जाये जिससे आने वाली पीढ़ी पर पाश्चात्य सभ्यता के बढ़ते प्रभाव को नियमित किया जा सके हिन्दुत्व एक धर्म जीवन शैली है जिसमें सम्पूर्ण बसुधा के सम्रद्धि होने की कामना की गई है।जातिविहीन समाज की संरचना को बल दिया मंच संचालन रुपकुमार सक्सेना ने किया कार्यक्रम उपरांत भारत माता की आरती की गई रुप कुमार सक्सेना ने कहा आप लोग संघ से जुड़ कर हमारी नई पीढ़ी को सभ्यता के बारे में जानकारी दे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े इस अवसर पर स्वदेश दुबे, पंकज वर्मा, शुशील वर्मा (नगर संघ चालक),राजकिशोर (सह नगर संचालक), धनंजय जी (नगर कार्यवाह), रमाशंकर सक्सेना, उमाशंकर सक्सेना, मनोज दीक्षित, संजीव,डा०रामगोपाल सिंह चौहान, अशोक सक्सेना,नीरज सक्सेना,डा0 पीके राज, गौरव सक्सेना, आलोक सक्सेना (कोटेदार), अभिषेक सक्सेना, गौरव सक्सेना (गौरव),दीपक किशोर रायजादा,महेश स्वरुप सक्सेना, दिनेश स्वरुप सक्सेना,व मातृशक्ति में श्रीमती अल्का सक्सेना,श्रीमती नीलू सक्सेना, श्रीमती सरोजिनी सक्सेना, श्रीमती ज्ञान देवी, श्रीमती पूजा, श्रीमती शीतल सक्सेना, श्रीमती बबीता सक्सेना, श्रीमती रोली सक्सेना, श्रीमती रचना, श्रीमती सीमा दीक्षित व अन्य बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।