रामगंगा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Feb 28, 2026 - 22:27
0 2
रामगंगा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

block-350 block-350

रामगंगा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

राजेपुर/फर्रुखाबाद। रामगंगा नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला राजेपुर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे थाना राजेपुर पर चौकीदार वीरपाल निवासी ग्राम डबरी ने लिखित सूचना दी कि रामगंगा नदी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

मौके पर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना प्रसारित कर दी है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह को सौंपी गई है। साथ ही जिला कंट्रोल रूम को भी आवश्यक सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User