फर्रुखाबाद में प्रवर्तन अभियान: 3 डग्गामार बसें सीज, 2 स्कूल बसों के चालान

Feb 28, 2026 - 22:25
0 4
फर्रुखाबाद में प्रवर्तन अभियान: 3 डग्गामार बसें सीज, 2 स्कूल बसों के चालान

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में प्रवर्तन अभियान: 3 डग्गामार बसें सीज, 2 स्कूल बसों के चालान

फर्रुखाबाद। होली पर्व के मद्देनज़र अवैध और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सुभाष राजपूत (एआरटीओ-प्रवर्तन, फर्रुखाबाद) ने राजेश कुमार (एआरएम-रोडवेज) के साथ संयुक्त रूप से डग्गामार बसों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। अभिसूचना के आधार पर दिल्ली से आने वाली बसों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान एक बस बिना परमिट संचालित पाई गई, जिस पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दो अन्य बसों में भी खामियां मिलने पर कुल 64 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

नवाबगंज क्षेत्र में दो स्कूल बसों के भी चालान किए गए। इनमें से एक बस बिना फिटनेस और दोनों बसें बिना परमिट संचालित पाई गईं। इन स्कूल बसों पर कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान बसों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर चालान कर निरुद्ध कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User