Etah News : उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था का ड्रोन से किया गया निरीक्षण

Dec 31, 2025 - 22:20
0 1
Etah News : उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था का ड्रोन से किया गया निरीक्षण

block-350 block-350

उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था का ड्रोन से किया गया निरीक्षण

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत आयोजित उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया। कस्बा मारहरा के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया गया। इस दौरान घरों की छतों की चेकिंग की गई तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

 ड्रोन कैमरे की सहायता से अवैध शराब और संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी भी की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा आम जन से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User