बेवर HP पेट्रोल पंप के करीब चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे चार यात्री

Dec 03, 2025 - 21:39
0 1
बेवर HP पेट्रोल पंप के करीब चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे चार यात्री

block-350 block-350

बेवर HP पेट्रोल पंप के करीब चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे चार यात्री

मैनपुरी। अजय किशोर। मैनपुरी जिले के बेवर बस स्टैंड के समीप स्थित HP पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक चलती वैगन आर कार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के बेहद करीब यह दुर्घटना होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त कार में आग लगी, उसमें सवार चारों यात्रियों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता से मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User