अटेवा ने तानशाही के खिलाफ FIR की कॉपी जलाकर विरोध दर्ज कराया

Dec 02, 2025 - 21:46
0 0
अटेवा ने तानशाही के खिलाफ FIR की कॉपी जलाकर विरोध दर्ज कराया

block-350 block-350

अटेवा ने तानशाही के खिलाफ FIR की कॉपी जलाकर विरोध दर्ज कराया

कासगंज 25 नवम्बर को दिल्ली में NPS, UPS एव टेट की बाध्यता के खिलाफ जंतर मंतर नई दिल्ली में हुए शांति पूर्ण प्रदर्शन में NMOPS के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह जी , राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंदर धारीवाल जी, रेलवे के साथी सर्वजीत सिंह जी और रूपेश जी के खिलाफ़ FIR दर्ज कराना दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि एन एम ओपीएस ने धरना प्रदर्शन की अनुमति ली थी और धरना शासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के अनुसार हुआ था। एफ आई आर बापिस लेने के लिये एन एम ओ पी एस ने पूरे देश में एफ आई आर की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष अटेवा योगेश यादव ने कहा हम पेंशन विहीन तानाशाही से नहीं डरेंगे जब तक पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक आंदोलन करते रहेंगे।पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है ।

कर्मचारियों के पूरे सेवा काल मे किये गए सेवाभाव का अंश है।पुरानी पेंशन शक्तिशाली लोंगो को जैसे विधायक,सांसद,मंत्री,मुख्यमंत्री, प्रधान मंत्री, राष्ट्रीय पति, आर्मी न्यायाधीश को मिल सकती है तो पेरामिल्ट्री फोर्स को क्यों नहीं मिल सकती जवकि कोर्ट ने आदेश भी कर दिया है पेरामिल्ट्री जवानों को पेंशन देने का कोर्ट के फैसले को भी सरकार नहीं मान रही ये राष्ट्रवाद के खिलाफ है। शैलेन्द्र सिंह मण्डल अध्यक्ष एन ई आर एम सी ने बताया कि लोकतांत्रिक देश में अपनी मांग रखने का सभी को अधिकार है ।जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली का कार्यक्रम शांति पूर्वक रहा इसके बाबजूद आयोजक समिति के साथियों के खिलाफ एफ आई आर करना दुर्भाग्य है।

एफ आई आर की प्रति जलाने के विरोध कार्यक्रम में राधा प्यारी रावत विनीता यादव दिलीप यादव अंकित पुंढीर संजय सिंह सुरेंद्र सिंह सोमेंद्र बाबू नगेन्द्र सिंह जयवीर सिंह संजय कुमार मनोज कुमार के डी त्रिपाठी शिशुपाल सिंह दिलीप प्रताप सिंह NERMC मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह मीणा कमलेश मीणा बच्चूसिंह मीणा प्रदीप यादव छोटेलाल सतीशपाल नितिन प्रेमी बिरजू पंडित, हरिनाथ ग्रीषपाल अनुपम वार्ष्णेय,बृजपाल अमित कुमार लालमणि एव अन्य पेंशनविहीन साथी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User