छात्राओं को सशक्त बनने की सीख,साइबर व यातायात जागरूकता पर दिया जोर

Dec 01, 2025 - 23:43
0 3
छात्राओं को सशक्त बनने की सीख,साइबर व यातायात जागरूकता पर दिया जोर

block-350 block-350

छात्राओं को सशक्त बनने की सीख,साइबर व यातायात जागरूकता पर दिया जोर

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीओ और इंस्पेक्टर क्राइम ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और यातायात सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने छात्राओं से कहा कि अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और मोबाइल का गलत उपयोग न करें। किसी भी परेशानी में तुरंत शिक्षक या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।

उन्होंने कहा कि सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए हेलमेट लगाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना और ओवर स्पीडिंग से बचना जरूरी है। क्राइम इंस्पेक्टर ने फोटो व चैट के मिसयूज को लेकर सावधान किया और अनजान नंबर रिसीव न करने की सलाह दी।प्रधानाचार्य डॉ. विश्व मोहिनी पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जमूरी कैंप लखनऊ से लौटी 11 छात्राओं और शिक्षिका स्वर्णिम तिवारी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User