फैजबाग प्रथम और रोशनाबाद की खरीद निजी चीनी मिल को देने से रोक

Nov 28, 2025 - 18:35
0 0
फैजबाग प्रथम और रोशनाबाद की खरीद निजी चीनी मिल को देने से रोक

block-350 block-350

फैजबाग प्रथम और रोशनाबाद की खरीद निजी चीनी मिल को देने से रोक

कायमगंज/फर्रुखाबाद । सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। गन्ना विभाग ने गन्ना सेंटर फैजबाग प्रथम और रोशनाबाद की खरीद पर फिलहाल निजी चीनी मिल को देने के लिए रोक लगा दी है। हालांकि अभी तक कोई अधिकृत लेटर नहीं आया है। लेकिन मौखिक रूप से कहा गया है। सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया फिलहाल दो गन्ना सेंटर की खरीद पर रोक लगाई गई है। वह निजी चीनी मिल गन्ना नहीं भेजेंगे। इधर पेराई सत्र शुरू हुए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन गन्ने की कमी और बार-बार आ रही तकनीकी खराबियों ने मिल संचालन को संकट की स्थिति में ला दिया है। बुधवार देर रात मिल प्रशासन को फिर तकनीकी बाधा का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पेराई कार्य कई घंटों तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब दो बजे मिल के बॉयलर नंबर 1 का आईडी फैन अचानक टूट गया, जिसके बाद टरबाइन ने भी कार्य करना बंद कर दिया।

 मजबूरी में मिल प्रबंधन को पेराई कार्य तत्काल रोकना पड़ा। पेराई रुकने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई, क्योंकि कई ट्रॉलियां गन्ना लेकर यार्ड में खड़ी रहीं। हालांकि की तौल जारी रही। बॉयलर को पुनः चालू करने के लिए मिल प्रशासन को बुलंदशहर से बैगास मंगवाना पड़ा। इसके साथ लकड़ी भी मंगाई गई, प्रेशर उठान के बाद टीम के लगातार प्रयास के बाद गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे पेराई शुरू हो सकी। चीफ इंजीनियर पाचूराम ने बताया बॉयलर नंबर 1 का आईडी फैन टूट गया था। मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से पेराई पुनः शुरू कर दी गई है। यहां बता दे पेराई सत्र की शुरुआत से ही मिल में गन्ने की कमी और मशीनों में आ रहीं लगातार खराबियों के चलते मिल संचालन चिंतित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User