अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Nov 25, 2025 - 09:25
0 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

block-350 block-350

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मैनपुरी । अजय किशोर। बेवर क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एटा के दादुपुर असगरपुर निवासी अभय पुत्र कुंवरपाल सिंह और गौरव पुत्र महेंद्रपाल सिंह किशनी से बरात में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। नगला केहरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अभय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौरव को पहले सीएचसी बेवर और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अभय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया और वे तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक अभय और गौरव दोनों के ही एक-एक छोटे बच्चे हैं, जिससे उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। इस दुखद दुर्घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User