सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल शिकोहाबाद के बच्चों ने किया 'वन दर्शन '

Oct 05, 2025 - 08:23
0 38
सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल शिकोहाबाद के बच्चों ने किया 'वन दर्शन '

block-350 block-350

जयपुरिया स्कूल शिकोहाबाद के बच्चों ने किया 'वन दर्शन '

आगरा रोड स्थित सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने शिकोहाबाद स्थित हिंद लैम्पस परिसर में वन का भ्रमण किया। जयपुरिया स्कूल शिकोहाबाद स्थानीय स्तर पर बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने वाला एकमात्र विद्यालय है।'

पर्यावरण मित्र ' संस्था के तत्वाधान में 'वन दर्शन' कार्यक्रम में बच्चों ने प्राकृतिक स्थल पर शिकोहाबाद स्थित हिंद लैम्पस वन का आनंद उठाया। हिंद लैम्पस परिसर वन शिकोहाबाद स्टेशन के पास एक सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यावरण मित्र संस्था विद्यार्थियों, युवाओं एवं शिक्षकों में जागरूकता और व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि के लिए वर्ष 2010 से वन दर्शन कार्यक्रम संचालित कर रही है।

पर्यावरण मित्र विगत 20 वर्षों से हवा, पानी, भूमि और ध्वनि के प्रदूषण को रोकने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। पर्यावरण मित्र संस्था के साथी दीपक ओहरी और मोहित जादौन ने बच्चों को वन भ्रमण के दौरान बताया कि विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों तथा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए सबसे प्रभावी कदम वृक्षारोपण, वन संरक्षण, जैविक खेती और कचरा प्रबन्धन है। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों को देखा और उसका अध्ययन किया। पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किरण बजाज जी ने बच्चों को जैविक खेती के बारे में बताते हुए उसके लाभ बताए और जैविक खाद को तैयार करने की विधि बताई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार घर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का प्रयोग करके हम जैविक खाद तैयार करके उसे खेत में प्रयोग कर सकते हैं। संस्था ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से अपने जन्मदिन व किसी विशेष अवसर पर एक वृक्ष लगाकर उसकी सेवा करने का निवेदन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने पर्यावरण मित्र संस्था को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में बहुत कुछ सीखा और उन्होंने छात्रों से कहा कि शुद्ध पर्यावरण ही हमारे जीवन को स्वस्थ रख सकता है इसलिए पर्यावरण संरक्षण ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। धन्यवाद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User