बाइक की टक्कर से बालिका की हुई मौत

Sep 18, 2023 - 20:54
0 20
बाइक की टक्कर से बालिका की हुई मौत

block-350 block-350

बाइक की टक्कर से बालिका की हुई मौत

कायमगंज /फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

 बालिका गांव में परचून दुकान से सामान लेकर लौट रही थी क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी अनिल कुमार की तीन वर्षीय पुत्री पिहू शुक्रवार देर शाम दुकान से किराने का सामान लेने गई थी। घर वापस लौटते समय रेलवे लाइन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची के जोरदार टक्कर मार दी ।

 जिसमें बच्ची गंभीर घायल हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन आनन – फानन में सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। जहां शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User