जिला सह संयोजक ने मुख्यमंत्री एवं डीएम को भेजा पत्र दवा माफियाओं पर कानूनी कार्यवाही की मांग

Aug 24, 2025 - 16:25
0 2
जिला सह संयोजक ने मुख्यमंत्री एवं डीएम को भेजा पत्र दवा माफियाओं पर कानूनी कार्यवाही की मांग

block-350 block-350

जिला सह संयोजक ने मुख्यमंत्री एवं डीएम को भेजा पत्र दवा माफियाओं पर कानूनी कार्यवाही की मांग

कानपुर नगर के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अमर सिंह राजपूत ने आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी कानपुर को पत्र भेज नगर के लाला लाजपत राय हॉस्पिटल हैलेट में दवा माफियाओं व दलालों का गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की। श्री राजपूत के मुताबिक विगत दिनों जब वह हैलेट पहुंचे तो गेट पर ही तकरीबन आधा दर्जन से अधिक युवक मरीजों व तीमारदारों के हाथ पकड़कर व गुमराह करके जबरन अपने प्राइवेट मेडिकल स्टोर तक ले जा रहे हैं।

जबकि अस्पताल के भीतर सरकार द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र हैं। उक्त घटनाक्रम का लाइव वाडियो भी उनके द्वारा अपने फेसबुक पर प्रचलित किया गया। दवा माफियाओं के द्वारा गरीबों को जबरन बरगला कर उनकी जेब खुलेआम काटी जा रही है। पत्र के माध्यम से अमर सिंह राजपूत ने सक्षम अधिकारी को उक्त दवा माफियाओं व दलालों को चिन्हित कर उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User