करहल की नई एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने संभाला कार्यभार, जनता की समस्याओं को बताया प्राथमिकता

Aug 14, 2025 - 09:10
0 45
करहल की नई एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने संभाला कार्यभार, जनता की समस्याओं को बताया प्राथमिकता

block-350 block-350

करहल की नई एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने संभाला कार्यभार, जनता की समस्याओं को बताया प्राथमिकता

मैनपुरी (अजय किशोर) करहल तहसील में नई उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में सुनिष्ठा सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। इससे पहले उन्होंने बस्ती जिले में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। बहराइच जिले की मूल निवासी, सुनिष्ठा सिंह ने पदभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने फरियादियों को संतुष्ट करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। नई एसडीएम ने कहा कि वह तहसील क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार करेंगी ताकि यातायात और जनजीवन सुचारू रूप से चल सके। वहीं, करहल की पूर्व एसडीएम अंजली सिंह का तबादला कर उन्हें मैनपुरी जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User