संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव मरसलगंज में धूमधाम से मनाया गया

Feb 25, 2026 - 10:29
0 14
संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव मरसलगंज में धूमधाम से मनाया गया
संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव मरसलगंज में धूमधाम से मनाया गया

block-350 block-350

मरसलगंज में संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

फिरोजाबाद जनपद के गाँव मरसलगंज गांगनी में राष्ट्रीय संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव श्रद्धा, सामाजिक एकता के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रहीशपाल दिवाकर की अध्यक्षता में जयवीर सिंह दिवाकर, एवं दारा सिंह दिवाकर के साथ साथ गाँव के दिवाकर समाज के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सतीश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर फिरोजाबाद रहे। कार्यक्रम में संत गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शीलेंद्र दिवाकर ने सफल संचालन किया। वक्ताओं में सिलेटी सिंह दिवाकर ने बताया कि गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक, कवि और संत थे। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा और गरीबों की मदद के लिए समर्पित किया था और कमल सिंह दिवाकर एवं अनार सिंह दिवाकर ने बताया कि संत गाडगे शिक्षा के महत्व पर बल देते थे और लोगों को शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करते थे। 

कार्यक्रम में दूर दराज से आए दिवाकर समाज के लोगों का पगड़ी पट्टा और संत गाडगे महाराज की तस्वीर का चित्र भेंट किया गया। डॉ सतीश दिवाकर ने सफल कार्यक्रम को देखकर कहा कि मैं अपने दिवाकर समाज के लिए हमेशा तैयार हूं और समाज के विकास के लिए काम करता रहूँगा और समाज की मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर उनका सम्मानित किया।

इस मौके पर कमल सिंह दिवाकर, अनार सिंह दिवाकर, महेश दिवाकर, नेम सिंह दिवाकर, सिलेटी सिंह दिवाकर, नरेन्द्र दिवाकर, सुखवीर दिवाकर, सनी दिवाकर, रघुवीर दिवाकर, नरेश दिवाकर, राहुल दिवाकर, विजेंद्र दिवाकर आदि दिवाकर समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित रही। अंत में अध्यक्षता कर रहे रहीशपाल दिवाकर ने कार्यक्रम को समाप्त किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User