जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

Feb 24, 2026 - 21:52
0 1
जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

block-350 block-350

जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना निधौली कला पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निधौली कला पुलिस ने दिनांक 24 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सूरजपाल सिंह, निवासी बढा बाजार, कस्बा व थाना निधौली कलाँ, जनपद एटा है।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 17/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User