Mainpuri News : स्कूल के प्रिंसिपल से लेकर टीचर तक करा रहे थे नकल

Feb 24, 2026 - 22:05
0 76
Mainpuri News : स्कूल के प्रिंसिपल से लेकर टीचर तक करा रहे थे नकल

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सामूहिक नकल कराने वाले गिरफ्तार कि गए हैं. एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉलेज का प्रबंधक और बेटा आशीष भी शामिल है. टीचर अरुण कुमार उर्फ टिंकू, सॉल्वर शिव चौहान, सॉल्वर अवनीत और अभिजीत सिंह, सॉल्वर और टीचर अनूप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ ने मैनपुरी महाराज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज से गिरफ्तारी की है। नकल में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। स्कूल के प्रिंसिपल से लेकर टीचर तक करा रहे थे नकल महाराज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज जिला मैनपुरी का प्रबंधक और प्रधानाचार्य और अध्यापक सहित कक्ष निरीक्षक ,सॉल्वर आदि के जरिए सामूहिक नकल को अंजाम दे रहे थे। परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर सॉल्व कराया जा रहा था. कॉलेज का प्रधानाचार्य अमरीश और उसके भाई आशीष की मिली भगत से साल्वरों से कॉपियां लिखाई जा रही थीं।

एक पेपर में नकल कराने का 5000 रुपये खुद अध्यापक और आशीष बोल-बोल कर कॉपी हल करा रहे थे. इसके लिए साल्वरों को मोटा पैसा दिया गया था। पेपर सॉल्व करने के बदले में परीक्षार्थियों से प्रति पेपर 5000 रुपए लिए गए थे। एसटीएफ ने दो लिखित कॉपियां और पुस्तिका भी बरामद की है. गणित इंटरमीडिएट की पुस्तक और जीव विज्ञान इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 6 मोबाइल सहित तमाम अन्य चीजें भी बरामद हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User