कुलवंती अस्पताल सील,पांच और अस्पतालों पर भी कार्यवाही

Feb 27, 2026 - 20:57
0 14
कुलवंती अस्पताल सील,पांच और अस्पतालों पर भी कार्यवाही

block-350 block-350

कुलवंती अस्पताल सील,पांच और अस्पतालों पर भी कार्यवाही

फर्रुखाबाद/ मसेनी चौराहा स्थित कुलवन्ती अस्पताल में इटावा जनपद की एक महिला की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। राखी पत्नी शिवकान्त निवासी मोहरी, उसराहार जनपद इटावा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के समय अस्पताल में परिजन एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं पाई गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भर्ती मरीजों को राजकीय एम्बुलेंस की सहायता से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद कुलवन्ती अस्पताल को सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए डा० रंजन गौतम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में मसेनी चौराहा क्षेत्र स्थित नारायण अस्पताल, स्वास्तिक अस्पताल, महालक्ष्मी हॉस्पिटल, गणेश हॉस्पिटल एवं बी०के० हॉस्पिटल पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। सीएमओ डॉ.अवनीन्द्र कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User