अलीगढ़ के युवक ने युवती के पड़ोस में रह कर बड़ाई नजदीकियां फिर धोखे से बुलाकर ...

Sep 11, 2023 - 09:02
0 252
अलीगढ़ के युवक ने युवती के पड़ोस में रह कर बड़ाई नजदीकियां फिर धोखे से बुलाकर ...

block-350 block-350

UP गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती को होटल के कमरे में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसका पता लगने पर जब युवती के परिवार ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उनको भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि निवासी चंडौस अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

 कॉलोनी निवासी युवती की मां ने बताया कि अलीगढ़ के चंडौस निवासी रवि उर्फ रविंद्र ने उनकी बेटी से नकदीकी बना ली। कुछ दिन वह उनके पड़ोस में भी रहा। आरोपी उनकी बेटी से बात करने लगा। एक दिन उसने होटल के कमरे में बुलाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

आरोपी ने धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देगा। पीड़िता ने ज्यादा परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आपत्ति जताने पर परिवार को भी आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User