Etah News : वायरल वीडियो के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित, कई स्थानांतरण

Mar 14, 2026 - 21:37
0 25
Etah News : वायरल वीडियो के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित, कई स्थानांतरण

block-350 block-350

वायरल वीडियो के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित, कई स्थानांतरण

एटा। वायरल वीडियो के मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद थाना सकरौली के उप निरीक्षक सुभाष यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही विभाग में कुछ स्थानांतरण और नई पोस्टिंग भी की गई हैं। गौरव चौहान को थाना जसरथपुर से चौकी इंचार्ज सहोरी, जैथरा बनाया गया है।

अरुण कुमार को चौकी इंचार्ज सहोरी, जैथरा से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अफसर खान को चौकी इंचार्ज पिवारी, मरहरा से चौकी इंचार्ज मरथरा कोतवाली देहात नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुनील कुमार को मरहरा से चौकी इंचार्ज पिवारी, मरहरा बनाया गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User