Farrukhabad News : प्रथम दिन 3934 नें छोड़ी पुलिस दारोगा व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा

Mar 14, 2026 - 21:35
0 1
Farrukhabad News : प्रथम दिन 3934 नें छोड़ी पुलिस दारोगा व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा

block-350 block-350

प्रथम दिन 3934 नें छोड़ी पुलिस दारोगा व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा

फर्रुखाबाद /उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 3934 परीक्षार्थियों नें हिस्सा नही लिया | निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कर्मियों को पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ, जो 9 बजे तक जारी रहा। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की गई और इसके बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। सुरक्षा कारणों से अभ्यर्थियों को पानी की बोतल, गले की चेन सहित अन्य वस्तुएं अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार रात से ही फर्रुखाबाद पहुंचने लगे थे। ललितपुर, झांसी, आगरा, कानपुर व मथुरा सहित कई जनपदों से आए अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। आगरा से आए कुलदीप ने बताया कि वह रात में ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे, जबकि झांसी से आए धर्मेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार रात को शहर की एक धर्मशाला में ठहरे थे और सुबह समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लग गए।

11040 में 7106 ही परीक्षा में हुए शामिल दरअसल 19 केन्द्रो में 11040 परीक्षार्थी बैठने थे, वही प्रथम पाली में 5520 परीक्षार्थी बैठने थे, जिसमे 3538 परीक्षार्थी बैठे और 1982 अनुपस्थित रहे| प्रथम पाली में 64.9 उपस्थित व 35.90 अनुपस्थित रहे | जिसमे द्वितीय पाली में 5520 में से 3568 परीक्षार्थी बैठे व 1952 अनुपस्थित रहे| इस हिसाब से द्वितीय पाली में 64.64 प्रतिशत उपस्थित व 35.36 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User