Noida News : नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Jul 14, 2023 - 19:57
Updated: 3 years ago
0 37
Noida News : नवविवाहिता ने की आत्महत्या

block-350 block-350

नोएडा। एक नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जारचा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि श्रीमती रिनी (21 वर्ष) की खडेरा गांव के रहने वाले सुनील नामक व्यक्ति से डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

रिनी अपने घर में पंखे के फंदे से लटकी हुई मिली। उसके परिजनों ने फंदे से उतारकर उपचार के लिए उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत मृतका के भाई ने उसके पति सुनील, जेठ बृजेश, जेठानी अंजू सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के समय से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। ये लोग शादी के बाद से लाखों रुपए की नकदी और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर रिनी की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User