गाजियाबाद में सिपाही ने 500 रुपयों के लिए दुकानदार को बेहोश होने तक जमकर पीटा

Jul 19, 2023 - 21:08
0 124
गाजियाबाद में सिपाही ने 500 रुपयों के लिए दुकानदार को बेहोश होने तक जमकर पीटा

block-350 block-350

गाजियाबाद के मुरादनगर की ईदगाह कॉलोनी में मंगलवार सुबह सिपाही द्वारा दुकानदार को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच सौ रुपये न देने पर मारपीट की गई।

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमकर हंगामा भी किया। डीसीपी ग्रामीण ने जांच के आदेश दिए हैं। नगर की ईदगाह कॉलोनी में मंगलवार को पैठ बाजार लगाई जाती है।

 सुबह दस बजे के आसपास याकुब दुकान लगा रहा था। इसी बीच चामुंड़ा पुलिस चौकी से एक सिपाही आया और दुकान ना लगाने के लिए कहा। याकुब का आरोप है कि सिपाही ने पांच सौ रुपये की मांग की और न देने पर दुकान नहीं लगने की बात कही। जब इसका विरोध किया तो सिपाही गुस्सा हो गया।

आरोप है कि सिपाही ने दुकानदार याकुब के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सिपाही ने याकुब को इतना पीटा कि वह बदहवास हो गया। जब अन्य दुकानदारों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो सिपाही ने उनके साथ भी मारपीट की। कॉलोनी के लोगों को आता देखकर सिपाही मौके से फरार हो गया। सिपाही द्वारा दुकानदार से मारपीट की घटना ईदगाह कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। थानाप्रभारी मुरादनगर मुकेश सोलंकी ने सिपाही को चामुंडा चौकी से हटाकर रावली चौकी पर भेज दिया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। डीसीपी ग्रामीण गाजियाबाद शुभम पटेल ने कहा, 'सिपाही द्वारा दुकानदार से मारपीट की सूचना मिली है। पैसे मांगने की भी बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User