लिफ्ट में कुत्ते को मजल मास्क नहीं लगाने पर हुआ विवाद

Jul 07, 2023 - 19:11
Updated: 3 years ago
0 39
लिफ्ट में कुत्ते को मजल मास्क नहीं लगाने पर हुआ विवाद

block-350 block-350

 
नोएडा। कुत्तों को लेकर हो रहे विवाद का वीडियो अक्सर देखने को मिलता है। अब, एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में एक डॉग मालकिन लोगों से बहस करती हुई दिखाई दी। यह बहस कुत्ते के गले में लटक रहे मजल मास्क उसके मुंह पर नहीं लगाने को लेकर हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-137 में बनी हाउसिंग सोसायटी लॉजिक्स ब्लॉसम में एक महिला लिफ्ट में अपने कुत्ते के साथ जा रही थी। कुत्ते के गले में मजल मास्क लटका हुआ था। जैसे ही लिफ्ट में कुछ और लोग अंदर जाने लगे तो उन्होंने कुत्ते के मजल मास्क को लगाने को कहा। जिसके बाद महिला ने मना कर दिया।
करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में महिला से लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं कि कुत्तों से आप सावधानी बरतें। लेकिन, महिला ने साफतौर पर मना कर दिया। उसने कहा कि चाहे जितनी देर आपको खड़ा रहना है, खड़ा रहिए, हम अपने कुत्ते को मास्क नहीं लगाएंगे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक किसी भी तरफ से कोई कंप्लेन अभी नहीं मिली है। इसलिए कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अगर कोई कंप्लेन आती है तो जरूर एक्शन लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User