Farrukhabad News : शमसाबाद क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से बिक रही शराब

Apr 16, 2025 - 09:01
0 42
Farrukhabad News : शमसाबाद  क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से बिक रही शराब

block-350 block-350

फर्रुखाबाद थाना पुलिस की मिलीभगत से रोशनाबाद में अवैध रूप से बिक रही शराब फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के रोशनाबाद स्थित देसी शराब ठेके पर पुलिस और सेल्समैन की मिलीभगत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ठेके का सेल्समैन सुबह-सुबह दुकान का शटर बंद कर पिछले दरवाजे से अवैध रूप से शराब बेचता नजर आ रहा है।

 नियम के अनुसार शराब ठेका सुबह 10:00 बजे से खोला जाना चाहिए, लेकिन यहां नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। वायरल वीडियो में यह भी देखा गया कि 75 रुपये की कीमत वाली शराब ब्लैक में 90 रुपये में बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब कुछ थाना पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है, जो शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है, या फिर ये गैरकानूनी कारोबार यूँ ही चलता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User