UP Crime : सम्मन लेकर गए CBI सिपाही को बाप बेटे ने घसीटते हुए मारा

UP Crime : सम्मन लेकर गए CBI सिपाही को बाप बेटे ने घसीटते हुए मारा

Jan 31, 2025 - 20:05
0 171
UP Crime : सम्मन लेकर गए CBI सिपाही को बाप बेटे ने घसीटते हुए मारा

block-350 block-350

UP News : गाजियाबाद जनपद के लोनी में बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में सीबीआई कोर्ट से सम्मन तामील कराने गए सिपाही वीरी सिंह पर पिता और पुत्र ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं उनका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिस चौकी तक कॉलर पड़कर घसीटते हुए ले गए। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को सीबीआई गाजियाबाद का कांस्टेबल वीरी सिंह कोर्ट द्वारा जारी समन को तामील कराने के लिए थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में गए थे। सम्मन लक्ष्मण प्रसाद के नाम से था। तामील के लिए जब लक्ष्मण प्रसाद के घर पर पहुंचे। लक्ष्मण प्रसाद और उसका पुत्र दीपक कुमार ने सिपाही के ऊपर हमला दिया। सिपाही ने अपना परिचय पत्र दिखाया, सम्मन दिखाया। इसके बावजूद मारपीट की। सिपाही मोबाइल से 112 नंबर डायल करने लगा तो उसका मोबाइल छीन लिए।

कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गए। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User