संघमित्रा बोली: बौद्धिस्ट महिलाओं का जरूर करेगे सम्मान

Nov 16, 2024 - 18:54
0 13
संघमित्रा बोली: बौद्धिस्ट महिलाओं का जरूर करेगे सम्मान

block-350 block-350

संघमित्रा बोली: बौद्धिस्ट महिलाओं का जरूर करेगे सम्मान

 फर्रुखाबाद। भाजपा की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने आज यहां कहा कि भगवान बुद्ध को मानने वाले बौद्धिस्ट महिलाओं का सम्मान जरूर करेंगे। संकिसा में कौमुदी महोत्सव के महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए श्रीमती संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध को जानने वाला व्यक्ति बुद्धिजीवी होता है। खासकर संकिसा के आसपास रहने वाला व्यक्ति भगवान बुद्ध के बारे में जितना जानता है उतना अन्य कोई नहीं जान पता। ज्योतिबा बाई फूले के आदर्शों का गुणगान करते हुए श्रीमती मौर्य ने कहा कि उन्होंने हर महिला को शिक्षा की ताकत दी है।

जिससे हर बच्चे को शिक्षा की ज्योति जलाने का काम करेगी। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर जी एस शाक्य मंजीत कौर, मंजूश्री रत्ना, ऊषा शाक्य, शशी प्रभा शाक्य धर्म कुंअरि, राधेश्याम शाक्य इटावा, बरेली के भंते विकास दीप, भंते नागसेन, भंते सरहपा दीप, रीना शाक्य आदि ने विचार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने बौद्ध धर्म पर प्रकाश डालते हुए मानवतावादी धर्म का प्रचार प्रसार करने का आवाहन किया। बरेली के जादूगर ललित जादूगरी के करतब दिखाये। समारोह की अध्यक्षता भंते डॉक्टर धम्मपाल महाथैरो ने की। भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज परिसर से सायं करीब 4 बजे धम्म यात्रा निकाली गई।

धम्म यात्रा संकिसा गेस्ट हाउस बुद्ध नगरी से होती हुई स्तूप पहुंची। धम्म यात्रा के दौरान बुद्धम शरणम गच्छामि एवं बौद्ध धर्म संबंधी उद्घोष किया गया। बौद्ध अनुयायियों ने स्तूप की परिक्रमा कर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर पूजन किया। कार्यक्रम में कर्मवीर शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, रामवीर सिंह शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सुनील दत्त शाक्य एडवोकेट ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User