Agra News : गोविंदा (20) को परिवार की महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल में दे दी जान

Agra News : गोविंदा (20) को परिवार की महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल में दे दी जान

Aug 18, 2024 - 12:56
0 184
Agra News : गोविंदा (20) को परिवार की महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल में दे दी जान

block-350 block-350

Agra News : आगरा के शमसाबाद के नयावास रोड गांव में ब्लैकमेल करने पर गोविंदा (20) ने छत पर बने बरामदे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी मां को सुबह तब हुई जब वह जगाने पहुंचीं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। नयावास रोड निवासी गोविंदा (20) का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। मां ने परिवार की ही एक महिला पर प्रेमजाल में फंसा लेने और पति के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

कहा कि पांच लाख रुपयों की मांग करने से बेटा परेशान था। उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजन पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए शव लेकर चौराहे पर आ गए। सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

करीब आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User