सपा नेता ने दिव्यांग को दुकान देकर की मदद, लाभार्थी ने बताया 'असली रामराज्य

Mar 02, 2026 - 17:53
0 8
सपा नेता ने दिव्यांग को दुकान देकर की मदद, लाभार्थी ने बताया 'असली रामराज्य

block-350 block-350

सपा नेता ने दिव्यांग को दुकान देकर की मदद, लाभार्थी ने बताया 'असली रामराज्य'।

फर्रुखाबाद / समाजवादी पार्टी के नेताओं ने 'नर सेवा-नारायण सेवा' की भावना के साथ जिले में एक सराहनीय पहल की है। सपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बेरोजगार दिव्यांग युवक को आजीविका के लिए एक तैयार दुकान भेंट की है। इस कदम से न सिर्फ उस युवक को रोजगार मिला है, बल्कि क्षेत्र में इस सामाजिक कार्य की काफी प्रशंसा भी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतपुर विधानसभा के गांव भुड़िया निवासी सर्वेश कुमार चौहान दिव्यांग होने के कारण बेरोजगार थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। उन्होंने अपनी यह परेशानी सपा नेता अजीत यादव के सामने रखी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए, अजीत यादव ने सर्वेश के लिए एक लकड़ी के खोखे की व्यवस्था की और उसमें जरूरत का सारा सामान भरवाकर एक मुकम्मल दुकान तैयार करवा दी। इस दुकान का विधिवत उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने फीता काटकर किया।

रोजगार का साधन मिलने पर सर्वेश कुमार बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इस मदद की सराहना करते हुए इसे 'असली रामराज्य की परिकल्पना' करार दिया। सर्वेश ने कहा, "अजीत यादव जी ने मुझे रोजगार देकर मेरे स्वाभिमान को बढ़ाया है, और यही आत्मनिर्भर भारत की असली नींव है।" उद्घाटन के अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने समता और सम्मान के विचार के साथ आगे बढ़ने की बात कही और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, सपा बीएलए सूरज सिंह राठौर, अखिल कठेरिया और शीलू खां सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User