DIG के मुआयने में थाने में चली गोली, 2 दरोगा घायल

DIG के मुआयने में थाने में चली गोली, 2 दरोगा घायल

Aug 02, 2024 - 19:27
0 673
DIG के मुआयने  में थाने में चली गोली, 2 दरोगा घायल

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में थाने के अंदर गोली चलने का मामला सामने आया है। डीआईजी के दौरे के दौरान एक एसआई पिस्टल निकाल रहे थे उसी वक्त पिस्टल से फायर हो गया।

गोली चलने की वजह से जिस दरोगा ने पिस्टल निकालने की कोशिश की, उन्हें और उनके पास खड़े दूसरे दरोगा को गोली लग गई है। गोली लगने की वजह से दोनों दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस इसे लापरवाही बता रही है. हालांकि दोनों दरोगा को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक डीआईजी अजय कुमार सिंह मुआयने के लिए चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना पहुंचे थे. शुक्रवार को मुआयने के दौरान एक एसआई ननकऊ गौतम ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और जब वह पिस्टल निकाल रहे थे उसी वक्त फायर हो गया. पुलिस के मुताबिक पिस्टल साफ करते वक्त फायर हुआ है. फायर के दौरान दरोगा ननकऊ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 दरोगा ननकऊ गौतम के पेट में गोली लगी है। वहां पर मौजूद दरोगा ननकऊ गौतम के बाजू में दरोगा सुरेश बहादुर सिंह खड़े थे. उनके हाथ में गोली लगी है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस की ओर से एसपी अरुण सिंह ने बताया कि घटना ननकऊ गौमत की लापरवाही की वजह से हुई है। ननकऊ गौतम पर फिलहाल कार्रवाई पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. दरोगा ने कहा कि पहले दोनों दरोगा के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User