पांच बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार, लल्लू ने बच्चों सहित घर मे लगाई आग

पांच बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार, लल्लू ने बच्चों सहित घर मे लगाई आग

Jul 22, 2024 - 09:56
0 404
पांच बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार, लल्लू ने बच्चों सहित घर मे लगाई आग

block-350 block-350

उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक पांच बच्चों की मां का अफेयर पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ चल रहा था। जिसकी जानकारी पति को भी थी।

लेकिन उसकी पत्नी प्रेमी से मिले बगैर नहीं मानती थी। एक दिन तो उसने हद ही कर दी। अपने पति और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति ने अपने ही घर में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझवाकर सभी की जान बचाई।

अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। यूपी के बांदा जिले के करतल क्षेत्र में रहने वाले लल्लू ने शुक्रवार देर रात अपने ही घर में आग लगा दी थी। आग को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और घर के अंदर से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान लल्लू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को पड़ोस के गांव का युवक भगाकर ले गया है।

 उसी ने मेरे घर में भी आग लगा दी है। हालांकि पुलिस को लल्लू की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। उससे जब कड़ी पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। उसने कहा कि उसकी पत्नी दूसरे मर्द के साथ भाग गई है। जिससे परेशान होकर उसने खुद आग लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिस दौरान घर में आग लगाई गई, तब घर के अंदर लल्लू की मां और पांचों बच्चे थे।

अगर थोड़ी देर और आग पर कंट्रोल नहीं किया जाता तो संभवता वे झुलस जाते। इस घटना से पूरे गांव में हाहाकर मच गई। आधी रात को लोग जागकर लल्लू के घर के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद आग बुझाई और सभी को सुरक्षित बचाया गया। तब जाकर भीड़ खत्म हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User