इंस्पेक्टर के हाथ से चली गोली, दरोगा के पेट को चीरती हुई सिपाही के सिर में घुसी गोली

इंस्पेक्टर के हाथ से चली गोली, दरोगा के पेट को चीरती हुई सिपाही के सिर में घुसी गोली

Jul 18, 2024 - 18:15
0 625
इंस्पेक्टर के हाथ से चली गोली, दरोगा के पेट को चीरती हुई सिपाही के सिर में घुसी गोली

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गोकशी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी. इस दौरान पिस्टल अनलॉक कर रहे दरोगा से अचानक गोली चल गई।

दरोगा राजीव कुमार के पेट को चीरती हुई गोली सिपाही याकुब के सिर पर जा लगी। गोली उसके भी सिर से आर-पार हो गई. सिपाही की इस कारण मौत हो गई. घटना गभाना थानाक्षेत्र के सुमेरपुर कलुआ इलाके की है. एसएसपी संजीव सुमन ने घटना पर दुख जताया है। 8 जुलाई की रात को गभाना इलाके में गोकशी की घटना हुई थी, जिनके आरोपियों को पुलिस लगातार ढूंढ रही थी।

मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि गोकश बुलन्दशहर के रहने वाले हैं और थाना गभाना क्षेत्र में गोकशी कर सकते हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी. जब पुलिस टीम दबिश के लिए जा रही थी, इसी दौरान पिस्टल लोड करने को कहा गया। दरोगा मजहर हसन की पिस्टल लॉक हो गई. कई बार प्रयास करने के बाद भी वह पिस्टल को अनलॉक नहीं कर पा रहे थे।

टीम में दूसरे दरोगा राजीव कुमार को पिस्टल ठीक करने के लिए दी गई. दरोगा राजीव कुमार पिस्टल ठीक कर रहे थे कि अचानक उससे गोली चल गई. गोली, राजीव के पेट को चीरते हुए एसओजी के सिपाही को जा लगी. सिपाही याकुब के सिर पर गोली लगी थी. इस कारण वह घायल होकर वहीं गिर गया. आनन-फानन में सिपाही को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह की लापरवाही कुछ महीने पहले भी सामने आई थी।

 दरोगा की पिस्टल से अचानक से गोली चल गई, जो कि सीधे एक बुजुर्ग महिला को जा लगी. इस कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. उस मामले में दरोगा और मुंशी को जेल में जाना पड़ा था। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या क्या पुलिस की पिस्टल ऐसी हैं जो अपने आप चल जाती हैं?

 या उनकी ठीक से मरम्मत नहीं की जाती, जिस कारण ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं. एसएसपी ने फिलहाल गभाना घटना में कहा है कि इसकी जांच करवाई जाएगी. क्या सच में यह हादसा ही है या कुछ और।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User