करवला में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए, उमड़ी भीड़, भारी फोर्स रहा मौजूद

Jul 18, 2024 - 17:18
0 33
करवला में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए, उमड़ी भीड़, भारी फोर्स रहा मौजूद

block-350 block-350

करवला में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए, उमड़ी भीड़, भारी फोर्स रहा मौजूद मोहर्रम पर गूंजती रही या अली या हुसैन की सदाए

कायमगंज/फर्रुखाबाद। करवला में ताज़िए नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए। लोगो की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था में भारी फोर्स मौजूद रहा। मोहर्रम पर या अली या हुसैन की सदाए गूंजती रही। मोहर्रम पर अकीदतमंद इमाम बाड़ों से ताजिए उठाकर करवला की ओर बढे़। इस दौरान हुसैन के दीवाने मातम करते हुए चले। मातमी धुनों के साथ या हुसैन के नारे लगाते आगे बढ़े।

 कुबेरपुर, गढी, कलाखेल के ताजिए पुलगालिब तिराहे होते हुए पर जामा मस्जिद पर पहुंचे। वहां पर चिलांका मोहल्ले के कुरैशियों का ताजिया मिला। ये ताजिए के साथ काजम खां का ताजिया पहुंचा। मोहल्ला बजरिया में चिलौली पठान का ताजिया आगे आया। कुबेरपुर व चिलांका का ताजिया आगे बढ़ा। श्यामागेट से होते हुए यह ताजिए लोहाई बाजार स्थित गांजा भांग वाली गली पहुंचे।

जहां जटवारे का हालों का ताजिया, बजरिया बेगराज अख्तर वीड़ी वालों का ताजिया मिला। गांजा भांग गली में परंपरागत कुबेरपुर व चिलांका के ताजियादारों के बीच आगे निकलने की होड़ में सांकेतिक नोकझोक हुई। तय मामले के अनुसार चिलांका का ताजिया आगे चला। इसके आगे मंसूरी कमेटी के ताजियादारों के ढोल वाले आगे चले। ताजिए के आगे ढ़ोल बजाते व करतब दिखाते अकीदतमंद चल रहे थे।सभी ताजिए करवला पहुंचे।

जहां नम आंखों से सभी ताजिए सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस फोर्स मौजूद रहे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में लालबाग हमीरपुर चौक कटरा रहमत खा आताईपुर के अलावा मऊ राशिदाबाद गौऊ टोला के ताजिए भी कर्बला पहुंचे। जहां उन्हें भी सुपूर्दे खाक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User