वितरण के लिए आया राशन नमी से हो रहा खराब, धांधली की आसंका

Jul 11, 2024 - 08:26
0 21
वितरण के लिए आया राशन नमी से हो रहा खराब, धांधली की आसंका

block-350 block-350

वितरण के लिए आया राशन नमी से हो रहा खराब, धांधली की आसंका

 स्टाक से राशन शीघ्र वितरण कराने हेतु सहायका को उपलब्ध कराने की मांग

कायमगंज / फर्रुखाबाद। पुष्टाहार योजना के अन्तर्गत ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटासा में गर्भवती, धात्री लाभार्थी के अलावा 6 माह से 3 वर्ष व 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो को राशन वितरित करने के लिए समूह को राशन दिया गया था। लेकिन समूह के द्वारा राशन सहायिका को नहीं दिया गया। आरोप है कि समूह ने अपने घर पर राशन रख लिया। इससे बरसात में राशन खराब हो रहा है।

साबित्री समूह की अध्यक्ष सीमा देवी ने बताया कि आगनवाडी मधुवाला गंगवार अप्रैल में सेवानिवृत्त हो गई थी। इसके बाद राशन सहायिका नसीम बानो को नहीं दिया गया। सुपरवाइजर अवधेश कुमारी ने सहायिका को देने से मना कर दिया। अप्रैल, मई का राशन उठान हुआ था। लेकिन सहायिका को नहीं दिया गा।

भटासा आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर सुनीता उपाध्याय के पास चार्ज है। समूह की सीमा ने मांग है कि बरसात में राशन खराब हो रहा है। इसे समय से बटवाया जाए। उनका कहना है कि जब राशन वितरण के लिए आता है तो उसका वितरण भी पात्रों को समय पर सही ढंग से किया जाना चाहिए ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User