Pradhan Mantri Awas Yojana: pm आवास योजना की पहली किस्त लेकर 11 पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ फरार, जिले में चर्चा

Pradhan Mantri Awas Yojana: pm आवास योजना की पहली किस्त लेकर 11 पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ फरार, जिले में चर्चा

Jul 06, 2024 - 16:38
0 889
Pradhan Mantri Awas Yojana: pm आवास योजना की पहली किस्त लेकर 11 पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ फरार, जिले में चर्चा

Pradhan Mantri Awas Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों को सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाती है।

 जिससे वे लोग रहने के लिए अपना घर बना सके। लेकिन यूपी के महाराजगंज जिले में लोगों के घर तो नहीं बने उल्टा उनके घर ही टूट गए, आप इससे पहले दिमाग लगाए हम आपको बता दें कि उनकी गृहस्थी ही उजड़ गई। यूपी के जिले महाराजगंज में प्रधानमंत्री आवास की मिलने वाली पहली किस्त को पाते ही 11 महिलाएं अपने पति ‌को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हो गईं हैं।

 इन महिलाओं को 40 हजार की पहली किस्त मिली थी. इसके बाद पीड़ित पति और परिवार वालों ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है. विभाग ने दिए गए सरकारी पैसों को वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिनके पास घर नहीं, सरकार देती है सुविधा आपको बता दें कि गांव और शहरी क्षेत्र में रहने वाले जिन लोगों के पास घर नहीं होता, उन्हें सरकार रहने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसा देती है।

इस योजना में महिलाएं भी लाभार्थी होती हैं। मीडिया रिपोर्ट में छपी‌ रिपोर्ट के मुताबिक महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के कुल 108 गांवों में वर्ष 2023-24 में 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था. इसमें से लगभग दो हजार से अधिक लाभार्थियों का आवास पूरा भी हो चुका है. इसी के तहत 11 महिला लाभार्थियों के खाते में भी आवास की पहली किश्त भेजी गई थी. किश्त मिलते महिलाएं अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं। वहीं इन महिलाओं के पति अब तनाव में हैं।

उन्हें चिन्ता सता रही है कि किश्त लेकर भागी महिलाओं के पति ने अधिकारियों से पत्नी के खाते में दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है। पति को इस बात का डर सता रहा है कि किश्त की रकम वसूलने का नोटिस कहीं उनके नाम न जारी हो जाए। उन्हें उम्मीद थी कि सरकारी मदद से घर बन जाएगा, लेकिन घर बनने से पहले की उनकी गृहस्थी ही उड़ गई. हालांकि जांच के बाद मामले की उजागर होने पर कुछ लाभार्थियों का रकम रोक दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User