डा. नबल किशोर शाक्य पहुंचे निर्वाचन आयोग, मतगणना का सत्यापन कराने की मांग

Jun 16, 2024 - 15:52
0 90
डा. नबल किशोर शाक्य पहुंचे निर्वाचन आयोग, मतगणना का सत्यापन कराने की मांग

block-350 block-350

डा. नबल किशोर शाक्य पहुंचे निर्वाचन आयोग, मतगणना का सत्यापन कराने की मांग

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे डा. नबल किशोर शाक्य ने मतगणना में धांधली का आरोप लगा कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को शिकायत पत्र देकर मतगणना का सत्यापन कराने की मांग उठाई है।

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे डा. नबल किशोर शाक्य ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को दिये गये पत्र में कहा है कि उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को 4 जून को सातनपुर मंडी में हुई मतगणना के सत्यापन के लिए 11 जून को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें मतगणना का सत्यापन कराने की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हुई।

जबकि सुप्रीम कोर्ट, भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 5 प्रतिशत ईबीएम की मतगणना का सत्यापन की मांग की गयी थी। जिसका खर्चा भी प्रत्याशी वहन करने को तैयार हैं। पत्र में ईवीएम में पडे मतों एंव वीवीपैट की पर्चियों के मिलान की भी मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User