लद्दाख में ITBP जवान कुलदीप सिंह की मौत:ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबे, कल फर्रुखाबाद पहुंचेगा शव

Mar 07, 2026 - 09:05
0 6
लद्दाख में ITBP जवान कुलदीप सिंह की मौत:ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबे, कल फर्रुखाबाद पहुंचेगा शव

block-350 block-350

लद्दाख में ITBP जवान कुलदीप सिंह की मौत:ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबे, कल फर्रुखाबाद पहुंचेगा शव

फर्रुखाबाद/भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान कुलदीप सिंह का लद्दाख में निधन हो गया है। फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कलौली महबुल्लापुर गांव निवासी कुलदीप सिंह की जान ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबने से चली गई। आज उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुलदीप सिंह, जो महेंद्र सिंह के पुत्र थे, वर्ष 2011 में ITBP में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे। परिजनों और चचेरे भाई ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले लद्दाख में ड्यूटी के दौरान वह अपनी बटालियन के लगभग सात अन्य जवानों के साथ बर्फ में दब गए थे।

 उनकी शहादत की पुष्टि आज हुई, जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। शहीद कुलदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका, आठ वर्षीय पुत्री मन्नत और चार वर्षीय पुत्र राम हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर कल दोपहर तक उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया गया शनिवार को दोपहर बाद तक शव घर पहुंचेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User