लड़की ने की प्रेमी से शादी, घर वालों ने दमाद की काटी नाक

May 04, 2024 - 11:43
0 467
लड़की ने की प्रेमी से शादी, घर वालों ने दमाद की काटी नाक

block-350 block-350

राजस्थान के पाली जिले के ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज एक युवती के परिवार वालों ने उसके पति की पिटाई की और उसकी नाक काट दी।

थानाधिकारी अनिता रानी ने बताया कि जोधपुर के झंवर गांव निवासी चेलाराम टांक (23) ने अपने ही गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि चेलराम टाक (23) और उनकी पत्नी पाली के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले बृहस्पतिवार रात को जोधपुर से उनके किराये के मकान पर पहुंचे और कहा कि अब उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।

पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले दोनों को अपने साथ कार में ले गए और जोधपुर जाते समय चलती कार में चेलाराम की पिटाई शुरू कर दी। दामाद की पिटाई कर काटी नाक उन्होंने बताया कि जोधपुर के झंवर गांव के पास उन्होंने कार रोकी और चेलाराम को बुरी तरह पीटा और उसकी नाक काट दी और उसे वहीं छोड़ दिया और युवती को अपने साथ ले गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद उसे जोधपुर के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में युवती के दो भाइयों सुनील और दिनेश समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User