पुलिस वैन में ही महिला के साथ दो कैदियों ने किया दुष्कर्म

Apr 19, 2024 - 21:33
0 159
पुलिस वैन में ही महिला के साथ दो कैदियों ने किया दुष्कर्म

block-350 block-350

हरियाणा के रोहतक में इलाज के लिए लाई गई महिला कैदी के साथ पुलिस वैन के अंदर ही दो अन्य कैदियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी कागजी कार्रवाई करने में व्यस्त थे।

घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बुधवार की रात जींद के सिविल लाइंस थाने में जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता महिला कैदी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में सजा काट रही थी। घटना 20 फरवरी की है, लेकिन रिपोर्ट 17 अप्रैल को दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक उसको 20 फरवरी को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था।

इस दौरान जब सुरक्षाकर्मी अस्पताल में कागजी कार्रवाई में व्यस्त थे, तभी पुलिस वैन के अंदर मौजूद दो अन्य कैदी मनीष और सतीश ने उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह कुछ देर में अचेत हो गई और दोनों आरोपी कैदियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जींद के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई जीरो रिपोर्ट मामले का अब दो महीने बाद खुलासा किया गया है। जींद के सिविल लाइंस थाने के प्रभारी सुखबीर ने मीडिया को बताया कि घटना रोहतक की है।

इसलिए मामले में जीरो रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसे रोहतक भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

ऐसी ही एक अन्य घटना, दिल्ली में एक शर्मनाक घटनाक्रम में एक युवती का उसकी मालकिन ने ही गैंगरेप करवाकर उसकी जुबान भी कटवा दी। घटना दो साल पहले हुई थी। इससे भी दुखद बात यह है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही थी। दो साल के संघर्ष के बाद कोर्ट के आदेश पर अब मामला दर्ज हुआ। घटना दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की है।

घटना के बाद आरोपी मालकिन ही उसको गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नाम बदलकर भर्ती करा दिया था। पीड़ित युवती को जब होश आया तो वह अस्पताल में बुरी तरह दर्द से कराह रही थी। उसके मुंह, आंख, जीभ, सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं। यहां की एक महिला ने घर पर काम करने वाली नौकरानी युवती को अपने घर पर रात में बर्थडे पार्टी में खाना बनाने के लिए बुलाया।

इस दौरान उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। फिर घर में आए महिला के चार-पांच दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़िता इसकी कहीं कोई शिकायत न कर सके, इसलिए उसकी जुबान भी काट दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User