नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) तृतीय दिवस -

Apr 10, 2024 - 10:29
0 31
नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) तृतीय दिवस -

block-350 block-350

नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) तृतीय दिवस -

भुवाल माता को नमन हमारा ।

जिस हिमगिरी से हुई प्रवाहित पावन प्रेक्षा

 - गंगाधारा । भुवाल माता को नमन हमारा ।

माता का दर्शन पौरुष के साक्षात

निदर्शन सत्य के प्रति आकर्षण

 दैव तुल्य स्वरूप निहारा ।

 भुवाल माता को नमन हमारा ।

पारदर्शी , ऋजु , निश्छल प्रवर

 आभामण्डल अमृतस्रावी प्रांजल

कालजयी अजस्र नयनाभिराम स्वरूप ।

भुवाल माता को नमन हमारा ।

सृष्टि की कमनीय कलाकृति सौम्य ,

मनोज्ञ , प्रभावक आकृति नहीं

दृष्टिगत कोई अनुकृति जिस पर न्यौछावर

 जग सारा भुवाल माता को नमन हमारा ।

अपनी गति से काल बहेगा

 युग प्रताप की कथा कहेगा सतत चमकता नाम रहेगा

सदियों तक जैसे ध्रुवतारा ।

भुवाल माता को नमन हमारा ।

ओम् अर्हम सा ! प्रदीप छाजेड़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User