आप पार्टी को दिल्ली में प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात

Mar 26, 2024 - 14:55
0 18
आप पार्टी को दिल्ली में प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात

block-350 block-350

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को किए जाने वाले प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन की अभी तक अनुमति नहीं दी है।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए करीब 1 हजार दिल्ली पुलिस और जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धांधली का आरोप लगाया है. उसी के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस रोड को ब्लॉक कर सकती है. जिसकी वजह से नई दिल्ली और सेंटर दिल्ली के आसपास भारी जाम भी लग सकता है. पुलिस को अंदेशा है कि प्रदर्शन में दिल्ली के अलग-अलग इलाके के कार्यकर्ताओं के अलावा पंजाब से भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं. ऐसे में भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से भारी बंदोबस्त किया जा रहा है।

दिल्ली के आईटीओ के पास डीडीयू मार्ग पर भी प्रदर्शन को अब तक अनुमति नहीं मिली है. डीडीयू मार्ग पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी का मुख्यालय है. जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस कोई कोताही नही बरतना चाहती है. DDU मार्ग सेंट्रल जिले में आता है, लेकिन 3 और जिलों से भी दिल्ली पुलिस के स्टाफ को बुलाया जा रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए 10 से ज्यादा ACP और कई डीसीपी रैंक के अफसरों की तैनाती की जा रही है. पैरामिलिट्री फोर्स की 8 कंपनियां भी बुलाई गई हैं. दूसरी ओर दिल्ली बीजेपी ने भी कल अपने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है. पुलिस ने उन्हें भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

पुलिस को इस बात का भी डर है कि कहीं प्रदर्शन के वक्त दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में न भीड़ जाएं वरना स्थिति गंभीर हो जाएगी। केजरीवाल को ईडी ने भेजा है पांचवां समन दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पांचवां समन भेज दिया है और उन्हें 2-3 फरवरी के बीच पेश होने के लिए कहा है, अब सवाल ये है कि क्या अरविंद केजरीवाल इस समन पर पेश होंगे या फिर पहले की तरह ईडी की जांच को राजनीति से प्रेरित बताकर जाने से इनकार कर देंगे।

हालांकि, आप पार्टी के सूत्रों की मानें तो प्रदर्शन में खुद सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे. मतलब साफ है कि अरविंद केजरीवाल कल भी ED के सम्मन पर पूछताछ में शामिल नहीं होने जा रहे हैं।

 केजरीवाल ने नोटिस के बदले ईडी को हर बार पत्र लिखकर पूछा कि ईडी उनसे क्या पूछताछ करना चाहती है. ईडी मुख्यालय उनके कई लिखित जवाब तो आए लेकिन वो खुद नहीं पहुंचे. ऐसे में सवाल ये हैं कि ईडी आगे क्या कदम उठाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User